Thursday, 27 July 2017

नोचहिं मुंह तनि ठसकत नाहीं...
राजनीति के जमीन पर खटिया पटक कर जमीन कब्जियाने वाले लालू यादव ऐंड संस कुक्कुर की पूंछ में आग लगाने ही जा रहे थे चारो ओर हल्ला मच गया "...सोनम गुप्ता का पता चल गया...मालूम हो गया सोनम गुप्ता कौन है...पकड़ सं रे कहीं भागे मत...!!!!" मैंने राजदिये से पूछा "...ई कैसा हल्ला है...?" राजदिये ने बड़े आराम से उत्तर दिया "...देखिये धमकी देते हुए कहा "...देखिये हम लोग शुरू से ही जानते थे कि आखिर नोटबंदी का समर्थन करने वाली सोनम गुप्ता है कौन...?" मैंने फिर तर्क कराते हुए कहा "...उसी समय आपको शिकायत करना चाहिए था..." राजदिए जवाब देते हुए मुझपर टांट कसते हुए बोलेे "...हमको बकलोल बूझते हैं का आप आँय ! आपके बारे हम सब जानते हैं ..!" मुझे आश्चर्य हुआ सो मैंने पूछा "...क्या जानते हैं जी आप..." राजदिये आरोप लगाते हुए बोले "...आप ही का नु कार्टून था ...नितीश को साल भर पहले ही इस्तीफा देते दिखाए थे..." मैंने भी पलट कर कहा "...वही तोsss साल भर से हम चिल्ला चिल्ला के सोनम गुप्ता के बारे में बताते रहे नहीं सुने कार्टून भी बना डाले तब्बो नहीं सुने..." राजदिये बीच में ही बात काटते हुए बोले "...देखिये हम काम करने वाले लोग हैं काम में बीजी थे..." मैंने कनटाप जड़ते हुए कहा "...ई हम पहली बार सुन रहे हैं जे कि आप लोग कान में ठेकी डाल कर काम करते हैं..." राजदिए फिस्स से मुस्कुरा दिये थोड़ा रुकते हुए "...काम में मगन थी विकास करना हमारे खून में है ..." मैंने तपाक से पलट कर कहा "...भले ही खून बह जाए कोई फर्क नहीं पड़ता ..." ये सुनते ही राजदिये सकपका गए बोले "...देखिये तब की बात और है ..." मैं फिर तपाक से कहा " काहे और है इसलिए तब नितिश कुमार मुख्यमंत्री थे आपके ..इस बात पर कैसा ठेकी थोक लिए कान में...?" राजदिये बोले "...बिहार का पैकेज सुनते सुनते हमारा कान पाक गया था जी..." मैंने फिर टांट कसते हुए पूछा "...इसके लिए आपको रेडियो पाकिस्तान सुनना पड़ा ..?" इस पर राजदिये और खऊरा गए बोले "..राष्ट्रभाद पर मोदी जी का पेटेंट है ..." प्रतिउत्तर में मैंने कहा "... जब ऐसा है तो रायल्टी तो देनी पड़ेगी..." राजदिये और भड़क गए बोले "...ये रायल्टी नहीं जज़िया है..." मैंने भी उसी टोन में कहा "...वो जिसको आप कह रहे हैं वो बकलोल युवराज नहीं है..." राजदिए उसी गुस्से में पूछे "... तो का हैं ऊ सब ...? मैंने भी वैसे ही उत्तर दिया "...पक्का बनिया है दुन्नो के दुन्नो बुझाया कि नहीं आपको..." राजदिये खुन्नस में थे ही बोले "...नहीं बुझाया तो ..." मैंने सीधे समझाने के मूड में कहा "..सोनम गुप्ता को बावफा बना कर भी टैक्स वसूलने का जिगर रखते हैं..रांची से कारांची तब्बो बहुत दूर है..."

No comments:

Post a Comment