अलिंग, बुलिंग और 'दारू पर दहाड़'...
'चाय पर चर्चा' करने के बजाय दो अपोले "दारू पर दहाड़ते" हुए आपस में बात कर रहे थे एक बोला "...झगड़े को सुलटाने में केजरीवाल का जवाब का दूसरा कोई जवाब नहीं..."
दूसरा बोला "...दिल्ली में केजरीवाल का कोई विकल्प नहीं अगला विधान सभा चुनाव भी हम ही जीतेंगे..."
पहला वाला ठहाका लगते हुए बोला "...इसीलिए कुमार विष-वास को ससुराल भेज दिया..."
इसपर पहला वाला और टांट कसते हुए बोला "...जो आदमी अपना मायका नहीं संभाल पाया और वहीं से तड़ीपार हो गया वो ससुराल क्या खाक ठीक करेगा..."
पहला बोला "...इसके पहले जो साजन दिल्ली में थे ये उनका मायका ही है ससुरी दिल्ली केजरीवाल को ही आँखें दिखाने लगी...मुआं दिल्ली में तो कविता के विषैले माहौल में सांस भी लेना भी मुश्किल था, इसके चमचों से मायके में ससुराली कविता भी घूस दे के सुनो फिर भी घूस दो फिर चाहे जो करो ..."
पहला वाला इसके आगे जोड़ते हुए बोला "...राशन वाला भी विष-वास का विषैला चेला था..हर चीज की लांड्रिंग रुपिया-पैसा, राशन कपड़ा लत्ता सबकी लांड्रिंग सिर्फ कविता से ..." ये सुनते ही दूसरा चौंक गया फिर फबती कसते हुए बोला "... हाँ अब पता नहीं ससुराल में राशन कार्ड बनवाने वाला कोई मिलेगा या नहीं..."
पहला वाला केजरीवाल की तारीफ करते हए कहा "..जो भी हो केजरीवाल का जवाब नहीं जो भ्रष्ट है उसे छोड़ेगा नहीं ..."
तभी मैंने दोनों की अनुमति से टोकते हुए ठोका "... वैसे केजरीवाल केजरीवाल कपिल देव की गेंद पर बजने वाले छकके को बाउंड्री पर लपकने के बजाय उसके मुंह पर कुल्ली करके बहरिया दिया..."
पहला अपोला बोला "...पानी मुफ्त था लेकिन टोटी से पानी नहीं दारू आ रहा है हजारों का दार ..."
मैंने फिर कान खिचाई करते हुए और टांट कसते हुए कहा "...इसीलिए MCD चुनाव में झाड़ू के बजाय कमाल का कमल हाथ में आ गया..."
ये सुनते ही केजरीवाल का चेला दारू का बीतल हाथ में उठा लिया और गाल पर घुमाते हुए बोला "...कपिल देव ने बालिंग करने के बजाय बुलिंग करने पर उतारू हो गया..."
मैंने चुटकी लेते हुए कहा पूछा "..फुलिंग, स्त्रीलिंग, अलिंग तो सुना था पर ये बुलिंग...?"
पहला अपोला बोला "...ये केजरीवाल के विरोधियों की USP है..."
मैंने पूछा "...जब विरोधी इस USP का इस्तेमाल करते हैं तो केजरीवाल किस लिंग का इस्तेमाल करते हैं..."
तब तक दोनों अपोलों बहुत चढ़ गई थी ... मैंने भी दोनों को ढ़केल गड़हे दिया और उसी में ढिमला गए ...
No comments:
Post a Comment