Thursday, 3 December 2015

टेम्पू पर तुरही ...जनलो-कपाल ....!

दिल्ली में मसौदा पेश हुआ जनलो-कपाल का...कुछ लोग इसे प्यार से जोकपाल भी कह रहे हैं जो कि मेरे हिसाब से ठीक इसलिए नहीं है क्योंकि ये शब्द केजरीवाल के कपाल के बारे में सही जानकारी न दे कर उन्हें चिपकने वाला खूनचुसवा जोक ही साबित करता है। इसपर एक अपोले को लगा मैंने उनका समर्थन किया तो मारे खुशी के उछल पड़ा बोला "...आपका कहना एकदम दुरूरुस्त है ..." मैंने अपोले से इसपर प्रतिप्रश्न करते हुए पूछा  "...तो क्या ये साबित हो गया है कि केजरीवाल खूनचुसवा जोक नहीं है ...?" अपोला बोला "...हाँ बिलकुल ..." मैंने उससे कहा "...देख भाई मैं क्लीन चिट जारी करने वाला कोई सुप्रीम या हाईकोर्ट का जज नहीं हूँ ..." अपोला बोला "...तो क्या हुआ आपका कहना एकदम सही है..." मैंने उसे समझाते हुए कहा "...मेरे हिसाब से पेश किया गया मसौदा साबित करते हुए कहता है कि 'दिल्ली वालों जान लों केजरीवाल के कपाल को' ..." अपोला फिर खुश हो गया बोला "...वही तो केजरीवाल अध्ययन का विषय हैं ..." मैंने कहा "...अरे ये क्या कहते हो अपोला भाई इससे तो केजरीवाल खूनचुसवा जोक भी साबित हो सकते हैं ..." अपोला कनफ्यूज हो गया लेकिन बड़ी देर के बाद सहमति जताते हुए बोला "...शायद आपका कहना सही है ,,," मैंने पलट कर उससे पूछा "...फिर...?" अपोला उत्तर देते हुए बोला "...केजरीवाल जैसा ईमानदार नेता कोई नहीं है ये साबित हो गया ..." मैंने अपोले से कहा "...हाँ केजरीवाल लालू से गले मिलकर लालू को भी ईमानदार साबित कर ही दिया अपनी तरह ..." अपोला ये सुनते ही भड़क गया मुझसे पूछा "...अपनी तरह का क्या मतलब ...?" मैंने बड़े आराम से उसे उत्तर दिया "...चारा चबाने के उपलक्ष में लालू बेऊर जेल में ...लेकिन केजरीवाल..." अपोला बीच में ही चीखते हुए पूछा "...लेकिन केजरीवाल क्या ...?" मैंने शांति से उसका उत्तर दिया "...लेकिन केजरीवाल तिहाड़ में तगाड़ी धोना-ढोना नहीं चाहते..." अपोला चीखते हुए बोला "...ऐसा कुछ भी नहीं है ..." मैंने तपाक से पलट कर उससे पूछा "...क्यों ऐसा कुछ नहीं है एसीबी चीनी और प्याज घोटाले की जांच नहीं कर रही है क्या ...? अपोला बोला "....देखिएगा ये सारे आरोप गलत साबित होंगे ..." मैंने टांट कसते हुए कहा "...तीनपहिया टेम्पू के छत पर बैठकर तुरही तेरने से कोई विजेता साबित नहीं होता ..." अपोले को मेरा मुहावरा शायद समझ में नहीं आया इसलिए चुप रहा तो मैंने कहा "...तिहाड़ की तगाड़ी से बचने के लिए ये मसौदा ... केजरीवाल का संदेश 'जनलो - कपाल ' मेरा...!

No comments:

Post a Comment