तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर ....
अरे भाई किसी को कोई खबर है कॉंग्रेस के नकली अध्यक्ष यानी उपाध्यक्ष कहाँ है ? अंतिम सूचना तक तो बकलोल बबुआ ढाई महीना पहले ही राजस्थान मे बिहार का चुनाव प्रचार कर काम खतम करके गायब हो गए अब पते नहीं चल रहा है वो है कहाँ। गधे के सर सींग गायब होते तो सुना था लेकिन कॉंग्रेस के सर से उपाध्यक्षवे गायब हो जाए ये पहली बार हो रहा है स्वतंत्र भारत के इतिहास में। मैंने एक खाँटी भाई कोंग्रेसी जो घनघोर बरसात में पता नहीं अपनी लंगोटी उबाल रहे थे, सुखा रहे थे या फूँक रहे थे, कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था, मैंने उनसे पूछा "...आपके नकली अध्यक्ष का अता-पता नहीं चल रहा ...कहाँ हैं वो...?" खाँटी भाई प्रश्न सुन कर जैसे सनपात गए खुद को मुश्किल से संभालते हुए बोले "...देखिये वो अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे ..." मैंने आश्चर्य से कहा "...बिहार मे बांग-दंगल अपने चरम पर है और वो हैं कि पता नहीं किस चरम सुख की तलाश कहाँ लटक रहे हैं ...?" खाँटी भाई बोले "...जिस तरीके से बिहार मे DNA पर घमासान मचा है उससे वो दुखी हैं ..." मैंने उसी आश्चर्य से पूछा "...काहें भाई ...?" खाँटी भाई बोले "...सबका DNA सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है ..." मेरा आश्चर्य कम नहीं हो रहा था सो मैंने पूछा "...तो इसमे भेजा खराब होने वाली कौन सी बात है ... उनका भी DNA लेकर जांच के लिए भेजने की योजना है क्या ...?" खाँटी भाई बोले "...ऐसा तो कोई प्रस्ताव नहीं है ..." मैंने प्रश्न दागा "...जब प्रस्ताव नहीं है तो फिर बिहार मे वो ताव क्यों दिखा नहीं रहे है ...?" खाँटी भाई बोले "...मामला DNA टेस्ट का नहीं लेकिन DNA का ही है ..." मुझे फिर आश्चर्य हुआ पूछा "...कैसे ..?" खाँटी भाई बड़े संजीदा हो कर बोले "...DNA बोलने से NDA का ही प्रचार होता है केवल D और N के स्थान मे फर्क है ..ये जनता परिवार के जोकर समझ नहीं रहे..." मैंने संतोष जताते हुए खाँटी भाई से कहा "...ओSS तो ये बात है मतलब कुश्ती मोदी के अखाड़े मे और मोदी के ही पैंतरे पर लड़ी जा रही है जिसके मोदी माहिर खिलाड़ी हैं..." खाँटी भाई आगे शायराना अंदाज बोले "...कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगी वरना यूं नहीं कोई बेवफा होता ..." मैंने सांत्वना देते हुए कहा "...इसीलिए गीली लंगोटी सूख नहीं रही या फुंक नहीं रही ..." खाँटी भाई बोले "...अब जो कॉंग्रेस के फायदे मे है केवल वही करना है..." मैंने कहा "...मतलब यदि बिहार के दंगल वो ताव दिखाते हैं तो NDA को बोनस मिल सकता है ..इसीलिए जनता परिवार के जोकर उन्हें बिहार आने नहीं दे रहे ..." मैंने खाँटी भाई को कहा नमस्कार...