खाँटी मांगे बैगन ... टमाटर तोंद ललचाए
काँग्रेस पार्टी मे अब केवल पार्टी ही हो रही है ...बहुत खाँटी भाई लोग बताते हैं कि बेवजह भी पार्टी भी करनी पड़ती है राजमा-ता के लिए ...भैये चिखना बहुत जरूरी है इसके लिए राजमा से बढ़िया कुछ लगता भी नहीं खाँटी भाई लोगों को ...लेकिन केवल इसी से काम चलेगा जब ये मजबूरी शहजादे पर थोपी गई तो ...बबुआ बहुत लंबी छुट्टी पर भाग गया .... अभी भी भागा ही हुआ है ... एक खाँटी भाई कोंग्रेसी से मैंने इस बारे पूछा तो खाँटी भाई चीखते हुए बोले "...माता की जय हो ...राजमा जिंदाबाद ..." मैंने चुटकी लेते हुए खाँटी भाई से पूछा "...ये आवाज दुनिया के दूसरे छोर पर पहुँचाने का इरादा क्यों है ...?" खाँटी भाई बोले "...पंहुचाने का नहीं संदेश देने का इरादा है ..." मैंने उनसे कहा "...हाँ मैंने भी सुना है विपश्ना में आदमी मोबाईल नहीं रहता ..." खाँटी भाई बोले "...जब संपत्ति खतरे में हो तो विपत्ति में विपश्ना ही याद आती है ..." मैंने गोईठा में घी डालते हुए कहा "...हाँ वो भी थाईलैंड जैसी जगह पर ..." ये सुनते ही खाँटी भाई उखड़ गए "...आपके कहने का क्या मतलब है ...?" मैंने कहा "...काहें गरमाते हैं बीच ब्यूटी पर ऐसी विपश्ना करने का किसी को मौका मिले तो ..." खाँटी भाई और उखड़ गए बोले "...तो का क्या मतलब ..." मैंने भी उसी टोन में उत्तर देते हुए कहा "...तो का मतलब ये कि ऐसे जगह पर किसी को कुछ करने का मौका मिले तो वो लोटा फेंक के विपश्ना करेगा ... घर में लोटने का मन थोड़े न करेगा ..." खाँटी भाई अब पश्चगामी थे बोले "...देखिये आपको गलत सूचना है वो थाईलैंड में नहीं है ..." मैंने तपाक से पलटते हुए पूछ "...तो क्या वो किसानी की सीख रहे हैं ...?" खाँटी भाई को जैसे विकल्प मिल गया आंखो में चमक आ गई बोले "...हाँ हाँ ऐसा ही कुछ है ..." मैंने फिर टांट कसते हुए कहा "...ये तो वही बात हुई मौज मारे गाजी मियां धक्का सहे मुनव्वर ..." खाँटी भाई बेचैन हो गए बोले "..मोदी की लोकप्रियता घट रही है ..." मैंने कहा "...तो काँग्रेस बैगन खा के मोटाएगी या फिर ओवर एज टमाटर से ही काम चलाएगी ...?" खाँटी भाई को समझ में नहीं आया तो मुझसे पूछा "...आपके कहने क्या मतलब ...?" मैंने आराम से कहा "...मोदी के नाम का गुब्बारा फुलाईएगा तो फायदा तो मोदी का ही होगा न ..." खाँटी भाई अनुशासन के डर से मुंह पर हाथ रख के भाग गए....

No comments:
Post a Comment