Thursday, 16 January 2014

आपा गाए कजरी - भैंस करे पगुरी ... 

मेरे मुहल्ले के एक "आपाई" बड़े गुस्से मे हैं कारण कि उनकी बिसुकी भैंस पिछले 20 दिनो से दूध देने के बजाय कुछ और ही दे रही है। मैंने उनसे पूछा तो उल्टे मुझपर ही गुस्सा करते हुए कहने लगे "...देखिये मुझे गुस्सा मत दिलाईए..." मैंने भी उसी गुस्से मे उनसे पूछा "...तो क्या कर लेंगे आप ..." इस पर "आपाई" अपना "आपा" खोते हुए बोले "...लालू यादव की तरह चारा खिला के जेल मे बंद करवा दूँगा ..." मैंने भी उत्तर देते हुए प्रतिप्रश्न किया "...क्यों जदयू और राखी बिग-डान की आतंकवादी गुंडई आपकी भैंस भी सीख गई क्या ...?" आपाई बोले "...राजनीति करनी है तो पहलवानी तो सीखनी ही पड़ेगी ...!" मैंने कहा "... इसीलिए शायद आप लोग हमेशा कहते हैं अभी तो हम नए हैं और बहुत खुछ सीखना है ..." आपाई बोले "...सीखने के साथ-साथ हम लोग कोचिंग क्लास भी चलते हैं ..." मैंने कहा "....पहला एडमिशन बकलोल बबुआ यानी शाहजादे का हुआ है ...!" आपाई बोले "...लेकिन वो बकलोल नहीं है ..." मैंने आश्चर्य से पूछा "... तो फिर एडमिशन क्यों लिया उन्होने ..." आपाई बोले "... मेरी भैंस झटकने के लिए ..." मैंने फिर आश्चर्य से पूछा "... ये बहुत बड़ा आरोप है ..." आपाई बोले "...आप देखिये उधर शहजादे को प्रोमोट किया जा रहा है इधर बिन्नी अपना प्रमोशन कर रहे हैं ..." मैंने पूछा "...वैसे भैंस तो बिसुकी हुई है फिर इतनी चिंता क्यों ...?" आपाई बोले "...बिसुकी भैंस भी पाँच हजार में बिकती है और मोदी पाँच हजार को पाँच करोड़ मे बदलने मे माहिर हैं ..." मैंने संतुष्टि प्रगट करते हुए कहा "... तो चिंता इसी बात की है ..." आपाई बोले "...नहीं समस्या ये भी बहुत महत्वपूर्ण नहीं है ..." मैंने पूछा "...फिर ...?" अपाई बोले "...हमरे कोचिंग मे एडमिशन की दिक्कत खड़ी हो गई है ..." मैंने संतुष्टिपरक प्रश्न पूछा "...तो ये कहिए सोर्स ऑफ इनकम की समस्या है ..." अपपाई बोले "... वो तो है ही लेकिन ..." मैंने पूछा "...लेकिन क्या ..." अपाई बोले "...अन्ना का चंदा तो 9-10 लोगों ने आपस मे बाँट लिया और महंगी विदेशी गड़िया और बड़े-बड़े बंगले खरीद लिए ...बिना किसी काम-धंधे के वो लोग अरबपति हो गए ..." मैंने आपाई से पूछा "...तब तक तो भैंस दूध देती थी...?" अपाई बोले "...अब चिंता इसी बात की है कहीं बिन्नी जैसा कोई और हुआ तो ..." मैंने आशंका जताते हुए पूछा "... तो फिर डर इस बात का भी है कि भैंस ने अपनी क्षमता से ज्यादा दूध कैसे दे दिया ...?" आपाई बोले "...हम ईमानदार लोग हैं दूध मे पानी नहीं मिलाते ..." मैंने कटाक्ष करते हुए कहा "...केवल घोषणा से पानी कहाँ मिलता है .. वैसे मीटर मे फूँक मारने से भी हवा पानी नहीं बनता ..." अपपाई अपना दर्द बयान करते हुए बोले "...मेरी भैंस भी लगता है बहुत बूढ़ी हो चुकी है ..." मैंने भी कटाक्ष करते हुए कहा "... हाँ मैंने भी देखा है बहुत ज्यादा खाँस रही है ..." ये सुनते ही आपाई को फिर से गुस्सा आ गया वो बोले "...देखिये मेरी भैंस को कोई बीमारी नहीं है ..." मैंने उन्हें शांत करते हुए कहा "...देखिये किसी ईमानदार डाक्टर का हेल्थ सर्टिफिकेट ले लीजिये ..." आपाई ने मुझसे पूछा "...इससे क्या होगा ..." मैंने उत्तर देते हुए कहा "...आपके भैंस की मार्केट वैल्यू बनी रहेगी ..." ये सुनते ही आपाई की आँखों मे फिर से चमक आ गई ...वो अचानक बहुत ज्यादा सक्रिय हुए और मुझे नमस्कार करके कहीं चले गए .....      

No comments:

Post a Comment