Wednesday, 5 June 2013

सियारशेखी बन कर नितीश बाबू चले थे बारात लेकर लेकिन उनको क्या पता था कि रास्ते में टोपोरियत का उस्ताद सेकुलर टोपी पहिन के लालटेन लेकर लाठी लिए उनका इन्तजार कर रहा है। सारी शेखीपना नरेन्द्र मोदी के एक इशारे पर निकल गयी। जेडीयू की खटिया का एक पाया जब कायदे से टूट गया तो कांग्रेस वाले अपनी आदत के मुताबिक पहुँच गए उसमे से दतुअन बीनने, जानकार बताते हैं कि पाया बहुत कायदे से टूटा है लिहाजा बहुत ज्यादा दतुअन निकलने की उम्मीद है। पता नहीं जेडीयू वालों को ये कैसा लगा होगा लेकिन पाया टूटने का गम उनके लिए बहुत भारी है। मैंने जेडीयू नेता से पूछा तो कहने लगे "...ये मोदी का जादू नहीं है ..." मैंने पूछा "...फिर किसका जादू है ..." वो दूसरे ट्रैक पर उत्तर देते हुए बोले "...देश के 90% जनता सेकुलर है आप माने या न माने ..." मैंने कहा "...ये तो आप शाही जी के हारने पर भी कह सकते हैं कि चुनाव आयोग माने या न माने लेकिन शाही जी ही जीते हैं ..." वो थोडा उखड़ते हुए बोले "...देखिये ये कोई फाइनल मैच नहीं था ..." मैंने कहा "...कांग्रेस तो दतुअन बटोरने के फ़िराक में है ..." उन्होंने आश्चर्य दिखाते हुए पूछा "...मै समझा नहीं ..." मैंने कहा "...मोदी के जादू के मात्र एक इशारे से ही जो आपके खटिया का एक पाया टूटा है उसमे से ही लूटने - खसोटने के फ़िराक में है ..." जेडीयू नेता बोले "...ये तो उनकी की पुरानी आदत है ..." मैंने पूछा "...तो क्या आप उनको दतुअन बटोरने देंगे ...?" जेडीयू नेता बोले "...अभी 2014 बहुत दूर है ..." मैंने कहा "...नरेन्द्र मोदी के जादू के आगे तो आपकी बहुत दूर की कौड़ी हो जाएगी ..." जेडीयू नेता बोले "...हमारे सामने दूसरा विकल्प भी है ..." मैंने सम्भावना जताते हुए कहा "...तो अपनी टूटी खटिया से आप लोग कांग्रेस को दतुअन बीनने की इजाजत दे देंगे ...?" वो थोड़ा अनमने मन से बोले "...ये सब हमारा हाई कमांड तय करेगा ..." मैंने पलट कर पूछा "...उसी कांग्रेस के शैली में ...?" वो बोले "...हमारे यहाँ पूरी डेमोक्रेसी है ..." मैंने कहा "...लेकिन लालू जी तो पूरे अनडेमोक्रेटिक शैली में जीते है ..." वो मुझसे सहमति वाले अंदाज़ में बोले "...आपका कहना सही है उनकी गांधी मैदान वाली रैली बिल्कुल डेमोक्रेटिक नहीं थी ..." मैंने चुटकी लेते हुए कहा "...फिर तो कांग्रेस के दतुअन बीनने का रास्ता साफ़ है ...!" वो थोडा उखड़ते हुए बोले "...आप लोग बहुत मजा ले रहे हैं ..." मैंने भी पलटवार करते हुए कहा "...हमने बहुत पहले ही आप लोगों को अपने लेख में माध्यम से बहुत बार आगाह किया था लेकिन आपका दिल है कि मानता ही नहीं ..." वो थोड़ा हताशा में बोले "...क्या करें हम लोगों कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है ..." मैंने भी थोड़ा गंभीर चुटकी लेते हुए कहा "...क्यों मोदी के तेज के आगे आप लोगों की आँखे चुधिया गईं हैं क्या ...?" वो संभल कर उत्तर देते हुए बोले "...मोदी का तेज कैसे हो सकता है ..." मैंने कहा "...हाँ तेज की बात भी न मानी जाए तो क्या माने जाए मोदी का मात्र एक इशारा ...और आपकी खटिया टूट गयी ...!" वो सफाई देते हुए बोले "...देखिये भाजपा अगर ठीक से साथ देती तो हमारा ये हाल न हुआ होता ..." मैंने कहा "...आपके ही नितीश बाबू मोदी जी को बिहार का वीज़ा नहीं दे रहे हैं ..." वो कड़क कर बोले "...हमको भाजपा से नहीं मोदी से नफरत है ..." मैंने भी कह दिया "...तो फिर बिनावईये कांग्रेस से अपनी टूटी खटिया से दतुअन ...नमस्कार"

No comments:

Post a Comment