Tuesday, 28 May 2013

छत्तीसगढ़ का "सुकमा काण्ड" अंक पहेली के हिसाब से 27 पर आकर अटक या लटक गया,पता नही क्यों 9 की कमी रह गयी वैसे भी 27 में 9 का भाग दिया जाए तो 3 बचता है फिर 9 में भी 3 का भाग किया जाए तो भी 3 ही आता है। खेल बड़ा मजेदार है देखिये घूम फिर के 3 का ही खेल है। 36 को जोड़ दीजिये तो 9 आता है फिर 6 में से 3 घटा दीजिये तो 3 आता है फिर इसी तीन का 9 में भाग दीजिये तो भी 3 ही आता है। क्या अजीब संयोग है 1 नवम्बर इस राज्य के जन्म तिथि है दोनो को जोड़ने पर भी 3 ही आता है और तो और इसका वर्ष सन 2000 है तारीख और सन को जोड़िये तब भी 3 आता है। बहुत मजेदार खेल हो गया सच में कोई भी प्रयास कर के देखे उसे बहुत मजा आएगा। इस खेल में तब और भी मजा आएगा जब खुद ऐश्वर्या राय भी शामिल हो जाएंगी क्योकि उनका भी जन्मदिन 1 नवम्बर ही है मतलब 3 का मजा उनसे भी। सब लोगों को मिल के इस खेल का मजा लेना चाहिए। अभी तीन साल पहले नक्सली हमले में 72 जवान मरे गए थे दोनों को जोड़िये 9 आता है आज से 3 साल पहले मतलब साफ़ है 3। खेल मजेदार होता जा रहा है एक और नमूना देखिये 3 साल पहले ही दिसम्बर के महीने में ही सी. आर. पी. एफ. के 3 जवान शहीद हुए थे मतलब यहाँ भी 3 और सिर्फ 3। मैंने एक खांटी कांग्रेसी को इस बहुत मजेदार खेल के बताया और ये भी बताया कि कैसे छतीसगढ़ में सारा खेल 3 का है मैंने बहुत खुशी - खुशी उन्हें ये खेल बताया साथ में ये भी बताया आप लोग भी 3 ही हैं आपकी प्रेसिडेंट मैडम, आपके बहुत बुद्धिमान उपाध्यक्षयुवराज और मौनी बाबा मनमोहन सिंह। इतना कहते ही वो भड़क गए और मुझे बुरी तरह डांटते हुए बोले "...इधर लोगों की जान जा रही है और आपको खेल सूझ रहा है ...?" मैंने शांत स्वाभाव से कहा "...काहें नाराज होते हैं ये सब तो होता रहता है आज वो कर्मा जैसे 27 को मारे कल आपको मारेंगे ..." वो और भड़क गए बोले "...आपके कहने मतलब क्या है हम लोगों की कोई औकात नहीं है ..." मैंने कहा "...शांत हो जाईये ये 3 अंकों वाला खेल खेलिए इसका खोज आपके  प्रेसिडेंट सर ने बहुत पहले शुरू में ही कर दिया था ..." वो और भड़क गए "...इधर खसी की जान जा रही है और सवादू को सवादे नहीं मिल रहा है ..." मैंने कहा "...यही चीज कर्मा-जोगी एंड कंपनी को सलवा-जुडूम के पहले सोचना चाहिए था न ..." वो बोले "...देखिये हम लोग बहुत दुखी हैं .." मैंने कहा "...आपके कर्मा साहब भी जब भोली- भली आदिवासी कन्याओं पर .....तब वहां भी लोगों को बहुत दुःख होता था ..." वो थोडा शांत हो कर लेकिन अकड़ कर बोले "...वो सब तो समय की मांग थी ..." मैंने कहा "...ये सब भी तो समय की मांग है ..." वो बोले "...एन. आई. ए. जाँच कर रही है कोई भी दोषी बचेगा नहीं ..." मैंने कहा "...ये सभी लोग जानते हैं कि दोषी कौन है कर्मा-जोगी का झगड़ा छत्तीसगढ़ में कौन नहीं जनता ..." वो और भड़क गए "...आपका मतलब कि जोगी इसके लिए जिम्मेदार हैं ..." मैंने कहा "...ये आपकी एन.आई.ए. कुछ दिनों में बता देगी घबराईये मत ..."   मैंने कहा " ...वैसे आप लोगो को मौनी बाबा 90 चोर का दर्जा दे दिया गया है  बहुत पहले ..." वो थोडा डरते हुए पूछे "...इसका मतलब ...?" मैंने कहा "...इसका मतलब कि 90 जोड़िये तो 9 आता है उसमे अपने तीनमूर्ती के 3 से भाग दे दीजिये बचा कितना 3 ..." वो घबरा कर पूछे "...इसका मतलब ..." मैंने कहा "...इसका मतलब अब तीन अक्षर के कांग्रेस को 3 से 30 सीटें ही मिलेंगी ये आकाशवाणी है ..." मैंने आगे जोड़ा "...छोड़िए मर काट तो लगा ही रहता है जो जैसा किया है उसे तो वैसा मिलना ही चाहिए क्यों ...अब जनता भी नक्सलवादी फॉर्म में  कुछ कारनामा करने के मूड में दिख रही है ..." वो कुछ नहीं बोल रहे थे।  इस हमले का विरोध किया जाए या समर्थन मुझे समझ में नहीं आ रहा। 

No comments:

Post a Comment