अमेरिका के व्हार्टन में नरेन्द्र मोदी का आतिथ्य भाषण रद्द कर दिया गया, कोई बहुत आश्चर्य की बात नहीं ये तो वैसा ही है जैसे डॉ. एपीजे अबुल कलाम ने चार बार बी ए आर सी और इंडियन एयर फ़ोर्स की परीक्षा में असफल रहे , उनकी योग्यता विक्रम साराभाई ने पहचाना आगे चल कर साबित भी हुआ। लेकिन राहुल गाँधी को बुलाया गया था और आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया। मैंने एक खांटी कांग्रेसी से इस बारे में बात की तो कहने लगे "...देखिये वो संगठन देखना चाहते हैं .." मैंने कहा "..वहां न जाने से कांग्रेस की डूबती लुटिया उपरियाएगी ...?" उन्होंने मुझे शांत करते हुए कहा "...देखिये वो पार्टी के प्रति समर्पित हैं ..." मैंने कहा "...फिर उनको बार-बार इटली, स्विटज़रलैंड या और जगहों पर ...?" उन्होंने कहा "... तफरी अलग चीज है और ये अलग ..." मैंने कहा "...हाँ कम से कम केजरीवाल जैसा तो दिमाग होना ही चाहिए ..." उन्होंने पूछा "...क्या मतलब ..." मैंने कहा "...धर्म निरपेक्ष गाली देने तो आना ही चाहिए ..." उन्होंने कहा "...'आप' के केजरीवाल सदा संतुलन का ध्यान रखते हैं ..." मैंने कहा "...आपके राहुल जी से नरेन्द्र मोदी का ये कैसा संतुलन ...?" वो बोले "...हमें किसी भी स्तर पर उनसे आगे ही दिखना है ..." मैंने कहा "... इसके लिए तो कुछ बुद्धि का होना भी जरूरी है ..." वो बोले "...इसीलिए तो राहुल जी ने शादी नहीं करने की घोषणा कर दी ..." मैंने कहा "...भारतीय राजनीति का 'लता मंगेशकर' बनाने का इरादा है ...?" वो थोड़ा उत्साहित हो कर बोले "...बिलकुल लिविंग लेजेंड के तरह ..." मैंने टोकते हुए कहा "...लेकिन राग दुखद गा के क्या होगा ..." वो बोले "... बिना लोगों को इमोशनल किये सफलता नहीं मिलती ..." मैंने कहा "...राजीव, संजय और इंदिरा गाँधी का समय अभी भी चल रहा है क्या ...? वो बोले "... नहीं चल रहा है तो चला दिया जाएगा ..." मैंने पूछा "...इसके लिए राजनीति का 'लता मंगेशकर' बनना कैसे उपयोगी है ...?" उन्होंने जवाब दिया "...देखिये जयपुर के बाद पूरी स्थिति बदल रही है ..." मैंने कहा "...इसीलिए राहुल जी को व्हार्टन की तैयारी करने का मौका नहीं मिला ...?" उन्होंने कहा "...नहीं ऐसा नहीं है ..." मैंने कहा "...हाँ उसके लिए तो पढ़ा-लिखा होना भी जरूरी नहीं है ...!" उन्होंने कहा " हमारा मकसद नरेन्द्र मोदी को पछाड़ना है .." मैंने कहा "...रेलगाड़ियों और सरकारी बसों में गाना गा के कोई करोडपति हुआ है क्या ...?" ऊहोने कहा "...राहुल जी राजनीति का स्तर मेन्टेन करना चाहते हैं ..." मैंने कहा "...श्रीराम कालेज में तो बढाने की बात हो रही थी ..." वो बोले "...इसीलिए नरेन्द्र मोदी को वीज़ा की प्रॉब्लम है ..." मैंने पूछा "...राहुल गाँधी के 'लता मंगेशकर' बन जाने से स्तर कैसे बढ़ जाएगा ..." उन्होंने कहा "..देखिये वो एक बुद्धिमान राजनीतिज्ञ हैं ..." मैंने आश्चर्य से कहा "...चलिए कांग्रेस तो उनके लिए हमेशा से ही तैयार खडी है .." वो बोले "...अब वो तैयार कांग्रेस को करेंगे ..." मैंने पूछा "...तो फिर मतलब क्या है राजनीति का ...?" उन्होंने बड़ी सरलता से उत्तर दिया "..आपको तो पता है इसके कोई खास क्राइटेरिया नहीं है न एजुकेशनल और न ही मोरल ओनली इमोशनल ..." मैंने आश्चर्य से कहा "....हाँ यही बात है तो व्हार्टन जाना चाहिए था राहुल जी को ..." वो गरज कर बोले "...वॉर वहां करो जहाँ दुश्मन हो ..." कहते हुए वो अपना सीना चौड़ा कर रहे थे। मरे दिमाग राहुल गाँधी के बुद्धिमान सहयोगी से बात करके चकरा रहा था ...कोई प्रश्न ही नहीं था मेरे पास।
No comments:
Post a Comment