हाथी की पीठ पर बिना पहिये का टेम्पू चढ़ा भर देने से दलित उत्थान थोड़े हो जाता है लेकिन उसमे समस्या एक यही है कि यही एक ही रास्ता सुझाया जाता जाता है। ज्यादा सोचिये मत नहीं तो ...देख लीजिये आए थे जादू की झप्पी देने उल्टे जेलर साहब ही झप्पी लेने का इन्तजार कर रहे हैं। बहुत खुशी तो नहीं कम से कम इतनी खुशी बहन जी को हुई ही होगी कि उनको पता चला होगा नेताजी की भागीरथ तपस्या को भंग करने में माननीय उच्चतम न्यायलय ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी। नेताजी ने बड़ी भागीरथ तपस्या की थी मुन्ना भाई के झप्पी की गंगा को उत्तर प्रदेश में बहाने के लिए, जब मुन्ना भाई के झप्पी की गंगा की पहली लहर बहन जी की और फेंका तो ठीक उसी समय बहन जी ने भागीरथ की तपस्या को भंग करने के लिए भगवन शिव के अवतार में अपनी जटाएं खोल के खडी हो गईं थी। लेकिन पता नहीं मुन्ना भाई को क्या हो गया था कि 1993 मुंबई विस्फोट वाले अहंकार में गंगा मईया की तरह हो गए थे कि मै शिव को बहा ले जाउंगी। लेकिन जब बहन जी ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो मुन्ना भाई उस समय भी उनकी जटाओं में उलझ कर रह गए थे। खैर ये तो बीते समय की बात हो गयी कल जब माननीय उच्चतम न्यायलय का फैसला आया तो मुन्ना भाई के सामने कोई चारा ही नहीं था सिवाय वाह-वाह करने के, बहन जी ने कोई बयान नहीं दिया लेकिन यही उनका अपने आप में बहुत बड़ा बयान है मुन्ना भाई के जादू की झप्पी की लत बहुत बड़े - बड़े सूरमाओं को लग गयी है लिहाजा लिहाजा निकल पड़े हैं मुन्ना भाई की गंगा को शिव की जटाओं से निकालने के लिए, लकिन पता नहीं बीजेपी वालों को ये क्यों नहीं लगी उल्टे वो ये झप्पी जेलर साहब को दिलवाने पर उतारू दीखते हैं। मैंने एक भाजपाई से बात की तो कहने लगे "...हम लोगों को संविधान के जादू की झप्पी की लत लगी है ..." मैंने कहा "...मुन्ना भाई सेलेब्रिटी है ..." उन्होंने कहा "...बिल्कुल अपने घर के हैं ...राहुल गाँधी की तरह हमारे घर खाना हडपने थोड़े ही आते हैं ..." मैंने कहा "...फ़ूड सिक्योरिटी की तरह सेलेब्रिटी सिक्योरिटी भी होनी चाहिए ..." उल्टे उन्होंने मुझे पूछा "...क्यों ...?" मैंने कहा "...इसलिए कि बड़े - बड़े सूरमा उनके छाती पीट रहे हैं ..." उन्होंने कहा "...उन लोगों को अपनी छाती पीटनी चाहिए न कि दूसरों की ..." मैंने पूछा "...क्या ये संकेत है कि बहन जी और आप फिर से इस मुद्दे पर साथ-साथ हैं ..." उन्होंने साफ करते हुए कहा "...ये कोई मुद्दा ही नहीं है ..." मैंने पूछा "...इसलिए कि कुछ दिन पहले नेताजी ने सरे आम राजनाथ सिंह और बीजेपी तारीफ करने के साथ-साथ सम्भावना भी उन्होंने व्यक्त कर दी थी ...?" उन्होंने उत्तर देते हुए कहा "...मुन्ना भाई को जेल जाना ही होगा ..." मैंने कहा "...क्या इससे सरकार गिर जाएगी ..." उन्होंने उत्तर दिया "...हम संविधान के साथ हैं न्याय के साथ हैं नकि सरकार के साथ ..." मैंने पूछा "...इससे बहन जी सीबीआई से सुरक्षित कैसे हो जाएंगी ...?" उन्होंने मुझे डांटते हुए कांग्रेस के पास जा के इस सवाल जवाब ढूढने का आदेश दिया तो मुझे भी जाना ही पड़ा क्या करें ...
No comments:
Post a Comment